मेरठ12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गाड़ी में नोटों की गडि्डयों के साथ सामने आया वीडियो
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की परेशानियां अब बढ़ती नजर आ रही हैं। रात ही अखलाक के छोटे बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद ही अखलाक के बड़े बेटे साकिब अखलाक का अवैध हथियारों, नोटों के बंडलों के साथ वीडियो वायरल होने लगा। शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा लग्जरी गाड़ी में बैठा है। गाड़ी में नोटों के बंडलों का ढेर लगा है, हथियार भी रखे हुए हैं।
वीडियो में दिख रहे नोट और हथियार

पीछे बैठा शख्स हिस्ट्रीशीटर अंडा है
साकिब का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक लग्जरी कार में चार लोग हैं। इसमें साकिब अखलाक भी है। तीन लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं, जबकि चौथा इंसान गाड़ी में वीडियो बना रहा है ऐसा लग रहा है। गाड़ी में पंजाबी सांग बज रहा है। साकिब कार ड्राइव कर रहा है। उसके साथ एक युवक बैठा है। पीछे नोटों के बंडलों, हथियारों के साथ एक शख्स बैठा है। यह शख्स लिसाड़ी गेट का हिस्ट्रीशीटर अंडा उर्फ खालिद बताया जा रहा है। ये वही खालिद है कि तीरगरान कांड में गोली चलाने में खालिद का नाम आया था।